पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना की त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक दिल्ली में हुई आयोजित

Sep 26, 2024

दिल्ली स्थित जल शक्ति मंत्रालय में राजस्थान] मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना के संबंध में त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल] राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना पर हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से दोनों राज्यों के बीच लंबित विवादों का निवारण कर लिया गया है। शीघ्र ही इस परियोजना का मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट अनुबंध होने वाला है। दोनों राज्यों की जनता के हित में मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में दोनों राज्यों में पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना पर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है और शीघ्र ही इसके परिणाम दिखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों] जल संसाधन प्रबंधन] सीमावर्ती क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था और दोनों राज्यों के मध्य जल संबंधी मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।