जल संसाधन से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए सुनिश्चित: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Oct 08, 2024

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जल संसाधन] इंदिरा गांधी नहर एवं सिंचित क्षेत्र विकास और जल उपयोगिता विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने 500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की विभिन्न परियोजनाओं की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परवन परियोजना के संबंध में निर्देश दिए कि इस परियोजना में जल संग्रहण के लिए बांध निर्माण कार्य और जलापूर्ति के लिए नहर निर्माण के होने वाले कार्यों को एक साथ कर लिया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नदियों की इंट्रास्टेट लिंकिंग हो और परियोजनाओं में बांध और नहर निर्माण के कार्य संयुक्त रूप से हो पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जल संसाधन से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। परियोजनाओं के कार्य में अनावश्यक देरी करने वाले ठेकेदारों एवं अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईसरदा बांध के फ्लेप निर्माण एवं डूंगरी बांध के लिए भूमि अधिग्रहण शीघ्र शुरू किया जाए और प्रभावित लोगों को समुचित मुआवजा प्रदान किया जाए।