Int'l Women’s Day के दिन Madhya Pradesh CM Mohan Yadav की सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मी
Mar 08, 2025
भोपाल (मध्य प्रदेश), 8 मार्च (एएनाई): पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन महिलाओं का समाज में योगदान, उन्हें आगे लाने और नारी शक्ति की पहचान और बल देने के लिए मनाया जाता है। नारी शक्ति की अहमियत और उनके परिश्रम से रूबरू कराने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सुरक्षा में लगे पुरुषों को हटाकर केवल महिला सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया। इसमें उनके वाहन चालक को भी महिला वाहन चालक से प्रतिस्थापित किया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी महिला सुरक्षा कर्मियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव की गाड़ी के साथ चलते हुये भी देखा जा सकता है जहां वह उनकी गाड़ी के चारों तरफ घेरा बनाकर चल रही हैं। अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात की और उनके कार्य और उनके बारे में जानकारी ली।